रविवार, 22 फ़रवरी 2015

उससे हमारा रिश्ता कुछ अज़ीब सा है।

उससे    हमारा    रिश्ता   कुछ   अज़ीब   सा   है।
मेरी   ज़िन्दगी   का  लगता   वो  नसीब  सा  है।।
बहुत सोचता है इज़हार - ऐ - मोहब्बत से पहले।
प्यार    देने    में    वो    थोडा    गरीब    सा   है।।
दूरी   इतनी   कि   मिल   पाना   आसाँ  नहीं  है।
फिर    भी   वो   मेरे   दिल   के   करीब   सा   है।।
उसके   खो   जाने   का   डर   रहता   है   हमेशा।
हर    शख्स    मुझे    लगता    रक़ीब    सा    है।।
मै  मौला  की  इनायत  का  तलबगार  नहीं  हूँ।
मेरा     प्यार     मेरे    लिये     हबीब    सा    है।।

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2015

धोखा मुझे दिया तूने क्यों बेवफ़ा ।।

आती     है     याद     तेरी    ओ     बेवफा ।
जाती     है    जान    मेरी    ओ     बेवफा ।।
पूछते  हैं  दिल  के  टुकड़े   बता  दो  मुझे ।
धोखा   मुझे   दिया   तूने   क्यों   बेवफ़ा ।।
अभी चलती है धड़कन न छोड़ जाओ तुम ।
हम मर जायें बिना दीद के न दो ये सज़ा ।।
कर   पाया   न   ठीक   डॉक्टर   ने   मुझे ।
दो दर्शन मुझे  तो  मिल  जायेगी  शिफ़ा ।।
ख़ुदा  का   उठे   हाथ   हिफाज़त   में  तेरे ।
की     आरज़ू     हमने     कितने    दफ़ा ।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

निकल गया वो ज़माना जब तुम्हारा सज़दा करते थे ।

निकल गया वो ज़माना जब तुम्हारा सज़दा करते थे ।
तुम  भी  नहीं  थे  बेवफ़ा  तब  हमसे  वफ़ा  करते  थे ।।
जुदाई  का  हर  लम्हा  गुज़रता  था  तेरी  इबादत  में ।
तुम  ख़ुश  रहना  हमेशा  बस  इतनी  दुवा  करते  थे ।।
तड़पता  था  तेरी  याद  में  जब   बेबस  हमारा  दिल ।
नाम   तुम्हारा    लिखकर    चूम   लिया   करते   थे ।।
ज़िन्दगी    में    मेरे    क्या    थी    अहमियत    तेरी ।
जब   दर्द   होता   था   तेरा   नाम   लिया   करते  थे ।।
मेरी  ज़िन्दगी  को रोशन  तुम करते थे  दीप बनकर ।
अँधेरों   में   भी   तुझको   पहचान  लिया   करते  थे ।।
कैसे   करूँ   यक़ीन   मैं   तेरी   सादगी   का  फिर  से ।
तुम  भरोसे   का  मेरे   क़त्लेआम   किया   करते  थे ।।

रविवार, 1 फ़रवरी 2015

हाइड्रोजन ऑक्सीजन मिलकर जो बनता वो पानी है ।

हाइड्रोजन  ऑक्सीजन  मिलकर  जो  बनता  वो  पानी  है ।
इसका  महत्व  इतना  है  विज्ञान  भी  इसकी  दिवानी  है ।।
जीवन    की   हर    क्रिया    पूरी    होती   है   जीवद्रव   में ।
जल की हिफाज़त करना लिखा  है  हम सब के कर्तव्य में ।।
ब्रह्माण्ड  के जिस  हिस्से में  पानी  वहीं  पे ज़िन्दगानी है ।
हाइड्रोजन  ऑक्सीजन  मिलकर  जो  बनता वो  पानी  है ।
जीवद्रव  की रचना करने में  पानी  का योगदान ज्यादा है ।
जीवन में  पानी ऑक्सीजन का  महत्व  आधा - आधा  है ।।
रूप    नया    दिया    हमने    लेकिन    बात    पुरानी    है ।
हाइड्रोजन  ऑक्सीजन  मिलकर  जो  बनता  वो  पानी  है ।
पानी  से  बिजली  बनती  है  जीवन  को  रोशन  करती  है ।
धरती  की गोद  में पानी है  इसलिए  पूज्यनीय  धरती  है ।।
बर्बाद   करो   न   पानी  को   ख़ुशहाली   की   निशानी   है ।
हाइड्रोजन  ऑक्सीजन  मिलकर  जो  बनता  वो  पानी  है ।
पानी   में   जीवन   होता   है   जीवन   में   पानी   होता  है ।
"सागर "  तुझे  जगाता है  क्यों  कुम्भकरण  सा  सोता  है ।।
पानी की रक्षा नहीं होती  तो  किस काम की तेरी जवानी है ।
हाइड्रोजन  ऑक्सीजन  मिलकर  जो  बनता  वो  पानी  है ।

सोमवार, 26 जनवरी 2015

हिंदुस्तान का जहाँ में जवाब नहीं ।


हिंदुस्तान   का  जहाँ  में  जवाब  नहीं ।
इसकी चमक है हक़ीक़त  महताब  नहीं ।।
कहते कलाम  हिंदुस्तान  होगा विकसित ।
भारत की शक्ति से दुनियाँ हुयी परिचित ।।
हमने देखा है सपना  कोई  ख्वाब  नहीं ।
हिंदुस्तान  का  जहाँ  में   जवाब  नहीं ।।
हिंद के जवानों का  अंग  भंग  करता है ।
सीज फायर  का ये  उल्लंघन  करता है ।।
पाक  दुश्मन  हमारा  है  अहबाब  नहीं ।
हिंदुस्तान   का  जहाँ  में  जवाब  नहीं ।।
झुकने  न  देना  सर  कटा  लेना  तुम ।
देश  की  शान  को   बचा  लेना  तुम ।।
झुक जाये  सर जिसका  वो नवाब  नहीं ।
हिंदुस्तान   का  जहाँ  में  जवाब  नहीं ।।
भारत  सरकार  क्यों  देती  सम्मान  है ।
नींचनींचनींचनींच  नींच पाकिस्तान है ।।
इसने अदब से किया  कभी  आदाब नहीं ।
हिंदुस्तान   का  जहाँ  में  जवाब  नहीं ।।
भीख माँग के खाता और बनता होशियार है ।
हथियार   चीन  से  मँगाता  उधार  है ।।
ये  मुर्गे  की  बिरयानी  है  क़बाब नहीं ।
हिंदुस्तान   का  जहाँ  में  जवाब  नहीं ।।
उत्तर में हिमालय का है  सीना  फौलादी ।
पश्चिम में सागर और कश्मीर में है वादी ।।
इसके हुस्न के जैसा  कोई  शबाब  नहीं ।
हिंदुस्तान   का  जहाँ  में  जवाब  नहीं ।।

शनिवार, 24 जनवरी 2015

देखो हमारा भारत श्रंगार कर रहा ।।

दुश्मन    तो   मुल्क   पे   वार   कर  रहा ।
देखो   हमारा   भारत   श्रंगार   कर   रहा ।।
इस मुल्क का हर बच्चा ऐसा काम करेगा ।
विश्व   में    भारत     का    नाम   करेगा ।।
आने  वाले  कल  का  इन्तज़ार  कर  रहा ।
देखो   हमारा   भारत   श्रंगार   कर   रहा ।।
सोने की चिड़िया की रखना तुम निगरानी ।
इस काम के लिए  चाहे  हो  जाये क़ुर्बानी ।।
दुश्मन  तो सीमा  मुल्क़ की  पार  कर रहा ।
देखो   हमारा    भारत   श्रंगार   कर   रहा ।।
झुकने को पाकिस्तान को मज़बूर कर देना ।
शीशे की तरह इसको  चकनाचूर कर देना ।।
बेशरम  तो   भारत   से  टकरार   कर  रहा ।
देखो    हमारा   भारत    श्रंगार   कर   रहा ।।
भारत   के   वीर   मौत  से  डरते   नहीं   है ।
मर जायें  चाहे  फिर  भी ये  मरते  नहीं  हैं ।।
भारत का हर इन्सां  मौत से प्यार कर रहा ।
देखो   हमारा    भारत    श्रंगार   कर   रहा ।।
शहीदों के लिए तिरंगा  है कपड़ा कफ़न का ।
बागियों  ने   देखा  जो   सपना   वतन  का ।।
आज़ाद   हिन्द   सपना   साकार   कर  रहा ।
देखो   हमारा    भारत    श्रंगार    कर   रहा ।।
शहीदों  की   याद   जब  आती   ज़िन्दगानी ।
दिल से दुवा निकलती आँखों से गिरता पानी ।।
शहीदों को नमन "सागर" बारम्बार कर रहा ।
देखो    हमारा    भारत    श्रंगार   कर   रहा ।।

रविवार, 18 जनवरी 2015

हर्फ़ रोने लगते हैं मैं जब भी रोता हूँ ।

मालूम  है  वो  हमारी   किस्मत  में  नहीं  है ।
फिर भी उस से दूर होने को दिल नहीं करता ।।

********************************************

कभी      ख़्वाहिश      थी     उसे     पाने     की ।
अब तो लगता है वो मेरा बना रहे वही काफी है ।।

********************************************

हर्फ़  रोने  लगते  हैं  मैं  जब  भी  रोता  हूँ ।
सूखे  पेड़   मेरी   कहानी   बयाँ   करते  हैं ।।

********************************************

हम अपने  मोहब्बत  की  नुमाइश  नहीं कर पाते ।
और  वो  समझते  हैं  कि  हम  प्यार  नहीं  करते ।।

*********************************************